जकार्ता, 12 मार्च (आईएएनएस)। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित चिकन खाओ प्रतियोगिता में एक 45 वर्षीय इंडोनेशियाई नागरिक की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी एफे की शनिवार की रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रतिस्पर्धा का आयोजन केंटुकी फ्राइड चिकन (केएफसी) ने शुक्रवार को किया था। इसमें तीन लोगों ने हिस्सा लिया, जिन्हें कम समय में फ्राइड चिकन खाना था।
इसी दौरान चिकन खा रहे एक व्यक्ति के गले में मांस का टुकड़ा फंस गया। उसे पानी पिलाया गया और चिकित्सकीय मदद भी मुहैया कराई गई, पर उसकी जान नहीं बच पाई।
dharmpath.com dharmpath