बार्सिलोना, 12 मार्च (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब बार्सिलोना के खिलाड़ी सैंड्रो रामिरेज चोटिल होने के कारण अगले छह-सात सप्ताह तक फुटबाल से दूर रहेंगे।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, बार्सिलोना ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा है कि रामिरेज शनिवार को गेटाफे के खिलाफ होने वाले मैच से पहले अभ्यास सत्र में चोटिल हो गए हैं।
रामिरेज ने इस सत्र में क्लब के लिए 20 मैच खेले हैं।
उन्होंने क्लब के लिए अंतिम मैच पिछले सप्ताह कोपा डेल रे का सेमीफाइनल वेलेंसिया के खिलाफ खेला था।
dharmpath.com dharmpath