सियोल, 12 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया व अमेरिका ने पोहांग में समुद्र के किनारे अब तक का सबसे बड़ा सैन्याभ्यास शनिवार को किया।
समाचार एजेंसी योनहाप की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस सैन्याभ्यास में 17,200 सैनिक शामिल हैं, जिनमें से 12,200 अमेरिकी मरीन तथा नौसेना के जवान हैं।
सैन्याभ्यास में यूएसएस बोनहोम रिचर्ड व यूएसएस आशलैंड सहित अमेरिका के कई जहाजों ने हिस्सा लिया और दुश्मनों के महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठानों को नष्ट करने का अभ्यास किया।
ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड ने भी इस अभ्यास में हिस्सा लिया।
दोनों देश उन 17 देशों में शामिल हैं, जो संयुक्त राष्ट्र के कमान के तहत सैन्य बलों की वर्तमान में तैनाती में लगे हैं, जिन्होंने 1950-53 के दौरान कोरिया युद्ध में दक्षिण कोरिया का समर्थन किया था। इस युद्ध का विराम तो हो गया, लेकिन इसके बाद कोई स्थायी शांति संधि नहीं हुई।
ऐसा पहली बार है कि न्यूजीलैंड ने पोहांग के लिए अपने सैनिकों को रवाना किया है और ऑस्ट्रेलिया की अब तक की यह सबसे बड़ी सैन्य तैनाती है।
यह सैन्य अभ्यास की रिजॉल्व एंड फोल ईगल सैन्य अभ्यास का हिस्सा है, जिसका आयोजन वाशिंगटन व सियोल कर रहा है। यह अप्रैल के अंत तक समाप्त होगा।
उत्तर कोरिया इस सैन्य अभ्यास को एक संभावित आक्रमण मान रहा है।
उत्तर कोरिया ने शनिवार को कहा कि वह संयुक्त सैन्य अभ्यास के प्रतिकार में कार्रवाई करना चाहता है और आक्रमणकारियों को दंडित करने तथा उन्हें उनकी सीमा बताने के समय का इंतजार कर रहा है।
dharmpath.com dharmpath