पैन अमेरिकन खेलों के लिए एथलेटिक गांव का होगा निर्माण

लीमा, 12 मार्च (आईएएनएस)। पैन अमेरिकन खेल संगठन (ओडीईपीए) के नियमानुसार 2019 में होने वाले 18वें पैन अमेरिकन खेलों के लिए एथलेटिक गांव का निर्माण कराएगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ओडीईपीए ने शुक्रवार को कहा है कि एथलेटिक गांव दक्षिण लीमा ऐतिहासिक केंन्द्र से 15 किलोमीटर दूर विल्ला एल सिल्वाडोर में स्थित है।

इस इमारत के निर्माण के लिए हाउसिंग, कंस्ट्रक्शन एंव सेनिटेशन मंत्रालय 44 हेक्टेयर जमीन शिक्षा मंत्रालय को देगा। इसमें कई तरह के खेल खेलने की व्यवस्था होगी।

जहां यह गांव बनाया जाना है, वहां अभी मानव निर्मित झीलें हैं जिन्हें हटाया जाएगा लेकिन वहां स्थिति जंगल को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा।

पैन अमेरिकन खेलों के बाद एथलेटिक गांव का उपयोग खेलों को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493