इस्तीफा नहीं देंगी ब्राजील की राष्ट्रपति

ब्राजीलिया, 12 मार्च (आईएएनएस)। ब्राजील की राष्ट्रपति डिल्मा रॉसेफ ने कहा है कि वह इस्तीफा नहीं देंगी। भ्रष्टाचार की जांच का दायरा बढ़ने व उसमें फंसे होने के बावजूद राष्ट्रपति ने यह बयान दिया है।

ब्राजीलिया, 12 मार्च (आईएएनएस)। ब्राजील की राष्ट्रपति डिल्मा रॉसेफ ने कहा है कि वह इस्तीफा नहीं देंगी। भ्रष्टाचार की जांच का दायरा बढ़ने व उसमें फंसे होने के बावजूद राष्ट्रपति ने यह बयान दिया है।

रॉसेफ ने शनिवार को कहा, “इस्तीफा देना स्वैच्छिक कार्य है और जो मुझसे चाहते हैं कि मैं इस्तीफा दे दूं, उन्हें यह मालूम होना चाहिए कि मुझे इस पद से जबरन हटाने का कोई आधार नहीं है। ”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक हाल में सीनेटर एइसिओ नेवेस ने रॉसेफ से इस्तीफा मांगा है। रॉसेफ ने नेवेस को 2014 के चुनाव में बहुत कम अंतर से हराया था।

राष्ट्रपति ने कहा, “मैं अकारण इस्तीफा नहीं दे सकती। ”

रॉसेफ के खिलाफ पिछले साल दिसंबर में औपचारिक रूप से महाभियोग चलाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने बंद कर दिया था। इसके बावजूद उनके खिलाफ महाभियोग चलाने की लगातार मांग की जा रही है।

रॉसेफ के संरक्षक पूर्व राष्ट्रपति लुइज इंकासियो लुला डा सिल्वा के खिलाफ मनी लांड्रिंग एवं झूठी गवाही के आरोपों की जांच की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493