25 करोड़ साल पुराने रेंगने वाले जीव की खोज

न्यूयार्क, 12 मार्च (आईएएनएस)। वैज्ञानिकों के एक दल ने ब्राजील में 25 करोड़ साल पुराने रेंगने वाले जीव के अवशेष की खोज की है।

शोधार्थियों ने इस अध्ययन के बारे में कहा, यह शोध बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह जीव 25.2 करोड़ साल पहले हुए व्यापक परमो-ट्रियासिक घटना के बाद भी जीवित बचा हुआ था।

इस घटना ने उस वक्त की सभी प्रजातियों में 90 प्रतिशत का सफाया कर दिया था। यह शायद रूस के वर्तमान पूर्वी भाग के विशाल और तीव्र ज्वालामुखी के विस्फोटों के साथ शुरू हुआ था।

इस प्रजाति का नाम तेयुजागुआ पैराडोक्सा है। इस प्रजाति की पहचान अधिकतम पूर्ण और अच्छी तरह से संरक्षित जीवाश्म की खोपड़ी से हुई है। जिसे फेडरल यूनिवर्सिटी ऑफ पंपा की एक टीम ने वर्ष 2015 की शुरूआत में खोजा था।

इस खोज से जुड़े एक शोधार्थी फेलिप पिनहीयरो ने बताया, “तेयुजागुआ की खोज वास्तव में रोमांचक रही। इसमें उन पहलुओं का एक संयोजन है, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया। यह इस वंश के जीवों पर शोध के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493