विविधता पर काम कर रहा हूं : हाजलेवुड

कोलकाता, 12 मार्च (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जोस हाजलेवुड का कहना है कि वह भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए अपनी गेंदबाजी में विविधता लाने पर काम कर रहे हैं।

हाजलेवुड ने संवाददाताओं से कहा, “मैं अपनी गेंदबाजी में विविधिता लाने पर काम कर रहा हूं। मैं इस समय स्टम्प के नजदीक से गेंदबाजी कर रहा हूं। मेरी कोशिश गेंद को हमेशा बल्लेबाज के पास रखने की होती है।”

उनसे जब पूछा गया कि क्या वह विश्व कप में भी ऑफ स्टम्प के पास गेंदबाजी करना भारत में सफल रहेगा। इस पर उन्होंने कहा, “मेरे हिसाब से गेंदबाजी में बदलाव करना यहां सही होगा।”

हाजलेवुड का मानना है कि टी-20 क्रिकेट हमेशा ही गेंदबाजों के लिए मुश्किल रहा है।

उन्होंने कहा, “टी-20 काफी मुश्किल है। गेंदबाज को ना सिर्फ रन रोकने होते हैं बल्कि विकेट भी लेने होते हैं। यह काफी मुश्किल होता है।”

हाजलेवुड ने अब्राहम डिविलियर्स को टी-20 में विश्व का सबसे खतरनाक बल्लेबाज बताया है।

उन्होंने कहा, “टी-20 में डिविलियर्स सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं। मेरे हिसाब से वह एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो गेंदबाजों के लिए सरदर्द साबित हो सकते हैं। वह शानदार शॉट्स खेलते हैं। वह लाजवाब हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493