बंबोलिम (गोवा), 12 मार्च (आईएएनएस)। फेडरेशन कप राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैम्पियनशिप के 30वें संस्करण में लीग चरण के आखिरी दिन में केरल और महाराष्ट्र की महिला टीम के बीच मुकाबला हुआ।
महाराष्ट्र से हुए मुकाबले में केरल की टीम ने पहले दस मिनटों में ही 24-10 से बढ़त बना ली थी। जिसके बाद प्रतिद्वंद्वी टीम को 81-63 से हराते हुए केरल ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
इस मुकाबले में केरल की जीना पी. एस. ने 20 रीबाउंड के साथ 26 अंक हासिल किए जबकि स्टेफनी निक्सन ने 14 अंक हासिल किए।
चैम्पियनशिप में हुए एक अन्य मुकाबले में कर्नाटक ने दिल्ली को 74-63 से मात दी।
पुरुषों के मुकाबले में चेन्नई ने गोवा को 63-38 से मात दी।
dharmpath.com dharmpath