चेल्सी में अच्छा काम करेंगे कोंटे : एलेग्री

तुरिन, 12 मार्च (आईएएनएस)। युवेंतस के मुख्य कोच मैक्स एलेग्री ने कहा कि इटली की राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच एंटोनियो कोंटे निश्चित तौर पर चेल्सी के लिए अच्छा काम करेंगे।

अगले सीजन के लिए चेल्सी ने कोंटे को अपना कोच नियुक्त किया है।

चेल्सी के मुख्य कोच पद पर असल में एलेग्री का चयन तय माना जा रहा था लेकिन चूंकी युवेंतस के साथ उनका करार जून 2017 तक का है, लिहाजा उन्होंने तुरिन छोड़ने की कोई इच्छा जाहिर नहीं की।

दूसरी ओर, कोंटे ने यूरो 2016 के बाद चेल्सी का मुख्य कोच पद सम्भालने को लेकर सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।

एलेग्री ने कहा, “इटली के कोच दुनिया में सबसे अच्छे होते हैं। मुझे यकीन है कि कोंटे इंग्लैंड में सफल होंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493