’99 सॉन्ग्स’ के लिए सुभाष घई ने रहमान को दी बधाई

मुंबई, 13 मार्च (आईएएनएस)। ‘कर्ज’, ‘राम लखन’, ‘खलनायक’ और ‘परेदस’ जैसी सफल फिल्में देने वाले फिल्मकार सुभाष घई ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रख रहे संगीतकार ए.आर. रहमान की अपनी पहली फिल्म के लिए एक संगीतमय फिल्म का चुनाव करने के लिए प्रशंसा की है और उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

प्रख्यात संगीतकार रहमान अपनी फिल्म ’99 सॉन्ग्स’ के साथ एक निर्माता और एक पटकथा लेखक के रूप में भी अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं।

घई ने दो बार के ऑस्कर अवॉर्ड विजेता रहमान की प्रशंसा करते हुए ट्विटर पर लिखा, “स्क्रीन पर अपनी पहली संगीतमय फिल्म की घोषणा करने के लिए बधाई रहमान। एक अच्छा कदम। ईश्वर कृपा करें।”

घई ने भी अपनी फिल्मों के लिए हमेशा सर्वश्रेष्ठ संगीत का चुनाव किया। उनकी ‘ताल’ से लेकर ‘परदेस’, ‘राम लखन’ और ‘युवराज’ समेत सभी फिल्मों का संगीत बेहद दमदार था।

विश्वेश कृष्णमूर्ति निर्देशित फिल्म ’99 सॉन्ग्स’ 2017 में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493