दक्षिणी फिल्म उद्योग में संभावनाएं तलाश रहीं रॉशेल

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। मॉडल और अभिनेत्री रॉशेल राव का कहना है कि वह अपने अभिनय कौशल को धार देने में व्यस्त हैं और दक्षिणी सिनेमा में संभावनाएं तलाशने का प्रयास कर रही हैं।

ग्लैमर जगत में बतौर एक मॉडल कदम रखने के बाद रॉशेल ने क्रिकेट की दुनिया में एक मेजबान के रूप में अपनी जगह बनाई। वह पिछले साल अपने बॉयफ्रेंड और अभिनेता कीथ सेक्विरा के साथ मशहूर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस नौ’ में भी शामिल हुई थीं।

फिलहाल वह रिएलिटी कार्यक्रमों में शामिल होने के बारे में नहीं सोच रहीं।

रॉशेल ने आईएएनएस से कहा, “फिलहाल मेरा ध्यान दक्षिण पर है। मैं अपने अभिनय कौशल को भी धार दे रही हूं। इसके अलावा बॉलीवुड की कुछ फिल्मों का भी प्रस्ताव मिला है। रिएलिटी शो भी हैं, लेकिन फिलहाल मेरा ध्यान फिल्मों पर है।”

पिछले महीने जब वह सात दिवसीय ‘दिल्ली वॉक फेस्टिवल’ का हिस्सा बनी थीं, तब उन्होंने आईएएनएस को अपनी योजनाओं के बारे में बताया था।

रॉशेल फिलहाल शो के बाद मिले प्यार और प्रशंसा का मजा उठा रही हैं।

उन्होंने कहा, “लोग हमारे साथ समय बिताना चाहते हैं, हमसे मिलना चाहते हैं। यह बेहद शानदार है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493