चेन्नई, 13 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता जगपति बाबू को तमिल सुपरस्टार विजय की आगामी फिल्म ‘विजय 60’ में खलनायक की भूमिका निभाएंगे।
विजय की आगामी फिल्म का नाम अंतरिम रूप से ‘विजय 60’ रखा गया है।
फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “काफी सोच-विचार के बाद जगपति बाबू को फिल्म में खलनायक के किरदार के लिए तय किया गया है।”
पिछली बार रजनीकांत अभिनीत फिल्म ‘लिंगा’ में नजर आए जगपति बाबू तेलुगू के काफी लोकप्रिय कलाकार है।
विजय अभिनीत फिल्म का निर्देशन भारतन कर रहे हैं और इस फिल्म में कीर्ति सुरेश भी मुख्य भूमिका में है।
इस फिल्म के संगीतकार संतोष नारायण होंगे।
dharmpath.com dharmpath