पाकिस्तान फैशन वीक में जीशान, पिंक के शानदार संग्रह

लाहौर, 13 मार्च (आईएएनएस)। इन दिनों चल रहे पाकिस्तान फैशन एंड डिजाइन काउंसिल (पीएफडीसी) के सनसिल्क फैशन वीक (पीएसएफडब्लयू) 2016 के दूसरे दिन डिजाइनर अली जीशान और कर्मा पिंक का चांदी के रंगों से सराबोर शो बेहद शानदार रहा।

लाहौर, 13 मार्च (आईएएनएस)। इन दिनों चल रहे पाकिस्तान फैशन एंड डिजाइन काउंसिल (पीएफडीसी) के सनसिल्क फैशन वीक (पीएसएफडब्लयू) 2016 के दूसरे दिन डिजाइनर अली जीशान और कर्मा पिंक का चांदी के रंगों से सराबोर शो बेहद शानदार रहा।

अली के शो ‘वूडू’ में उदासी से खुशी की ओर की यात्रा दिखाई दी।

उनके डिजाइन्स में चांदी के रंग की चमक प्रमुखता से थी। सीधी रेखाओं, तीखे कट्स और पूरी तरह चांदी के रंग के परिधान पेश करके अली ने दर्शकों की खूब प्रशंसा बटोरी।

मॉडल्स ने शील्ड स्टाइल के हेडगीयर पहने रैंप पर जलवा दिखाया। मॉडल्स जहाज की तरह के प्रॉप लेकर भी रैंप पर नजर आए, जिसने रैंप को एक नाटकीय अंदाज दिया।

कर्मा पिंक के अंतिम शो ‘स्टूडियो 54’ संग्रह ने मंच को डिस्को जैसा माहौल दे दिया। उनके संग्रह के काले और चांदी के रंगों के परिधानों को काफी पसंद किया गया।

मॉडल राबिया दत्त ने प्रख्यात डेविड बोवी को उनके नाम की टीशर्ट पहन कर श्रद्धांजलि दी।

डिस्को पार्टी से प्रेरित संग्रह ‘स्टूडियो 54’ ने फैशन शो में ऊर्जा और मस्ती का संचार कर दिया। संग्रह पेश करती मॉडल्स ने बोल्ड अंदाज में तस्वीरें खिंचवाई।

अन्य फैशन डिजाइनर्स में नाओमी अंसारी, महगुल, निकी और नीना शामिल थे। उनके भव्य संग्रहों ने मंच पर खूबसूरत रंग भर दिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493