अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी के पूर्व कांट्रैक्टर स्नोडेन ने न्यूयॉर्क में ब्रुकलिन एकेडमी ऑफ म्यूजिक के साथ एक वीडियो लिंक के जरिये कहा कि वह शुरुआत से ही बुरे से बुरे नतीजों के बारे में सोच चुके हैं।
उन्होंने कहा, “मैं घर लौट सकूं, यही बहुत है। इसके बाद मेरे साथ क्या होगा, यह अहम नहीं है। मैं हर चीज का सामना कर सकता हूं।”
स्नोडेन ने कहा, “मैंने कभी मास्को में रहने का मन नहीं बनाया। मैं इससे बेहतर स्वदेश लौटना चाहूंग।”
स्नोडेन ने फरवरी में एक वीडियो में कहा था कि अगर अमेरिका की अदालत उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई की गारंटी दे, तो वह अमेरिका लौटने को तैयार हैं।
स्नोडेन ने जून 2013 में अमेरिका के खुफिया प्रोजेक्ट कोड ‘प्रिज्म’ को सार्वजनिक कर दिया था, जिसकी वजह से उन पर अमेरिका में जासूसी सहित तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
उन्होंने अगस्त 2013 में रूस में शरणार्थी का दर्जा प्राप्त कर लिया। फिलहाल उन्हें रूस में रहने का परमिट मिला हुआ है, जो तीन साल तक वैध है। लेकिन रूस से निकलते ही उनका यह दर्जा समाप्त हो जाएगा।
dharmpath.com dharmpath