काबुल, 13 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में सैन्य अभियान में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 24 आतंकवादी मारे गए।
एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई।
समाचार एजेंसी टोलो के अनुसार, सेना का अभियान अब भी जारी है। इसकी शुरुआत कुछ सप्ताह पहले अचिन में हुई थी।
अफगानिस्तान के सैन्य अधिकारियों द्वारा जारी एक बयान में बताया गया, “अचिन के अधिकतम हिस्सों को आतंकवादियों से मुक्त कर दिया गया है, लेकिन अभियान अब भी जारी है।”
इस अभियान में सेना के जवानों के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।
dharmpath.com dharmpath