मुख्य न्यायाधीश झू कियांग के मुताबिक, चीन की अदालतें देश को समुद्री शक्ति बनाने के लिए राष्ट्रीय रणनीति को लागू करने की दिशा में काम करेंगी।
झू ने लगभग 3,000 सासंदों के समक्ष कहा, “हमें देश की राष्ट्रीय संप्रभुता, समुद्री अधिकारों और अन्य हितों की सुरक्षा करनी चाहिए। हमें समुद्री मामलों का निपटान करने वाली अदालतों की कार्यप्रणालियों में सुधार और एक अंतर्राष्ट्रीय समुद्री न्यायिक केंद्र का निर्माण करना होगा।”
झू के मुताबिक, चीन की अदालतों ने 2015 में लगभग 16,000 समुद्री मामलों का निपटारा किया है, जो विश्व के किभी भी देश की तुलना में सर्वाधिक है। देश में समुद्री अदालतों की संख्या भी सर्वाधिक है।
पिछली कुछ रिपोर्टों के मुताबिक, 1984 से 2013 के बीच 70 से अधिक देशों और क्षेत्रों के लगभग 225,000 मामले चीन की समुद्री अदालतों में देखे गए।
इस समयावधि के दौरान लगभग 8,000 नौकाओं को पकड़ा गया है और 663 की नीलामी की गई। इन 8,000 नौकाओं में से 1,660 विदेशी थी।
dharmpath.com dharmpath