इस्लामाबाद, 13 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रमुख क्रिकेट कमेंटेटर मोहम्मद इदरिस को दिल्ली और मुंबई के लिए भारतीय वीजा मिला है, जबकि इन दोनों जगहों पर पाकिस्तानी टीम के साथ विश्व कप वर्ल्ड टी20 का कोई मैच नहीं होगा।
पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन’ की वेबसाइट के मुताबिक, इदरिस ने रेडियो कमेंटेटर के रूप में वर्ल्ड कप टी20 मैचों को कवर करने के लिए भारत जाने का मन बन लिया था। लेकिन इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त ने उन्हें सिर्फ दिल्ली और मुंबई के लिए वीजा दिया।
शाहिद अफरीदी के नेतृत्व में पाकिस्तानी टीम पहले दौर में मोहाली और कोलकाता में मैचे खेलेगी। पाकिस्तानी टीम 16 मार्च को क्लीफायर टीम के साथ मोहाली में पहला मैच खेलेगी। इसके बाद वह अपने चिर प्रतिद्वंद्वी टीम भारत के साथ कोलकाता में खेलेगी। ऑस्ट्रलिया और न्यूजीलैंड के साथ भी पाकिस्तानी टीम मोहाली में ही मैच खेलेगी।
भारत के दो ही शहरों के लिए वीजा मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए इदरिस ने कहा, “वीजा जारी करने वाले प्राधिकारी ने मुझे निर्देशित किया है कि मैं दिल्ली और मुंबई के अलावा भारत के किसी शहर में नहीं घूम सकता। यह तो परेशान करने वाली बात है। अब मैं सोच रहा हूं कि भारत जाऊं या नहीं, स्वाभाविक रूप से मेरी पहली प्रथमिकता तो कोलकाता और मेहाली ही होगी।”
इदरिस के मुताबिक, उन्हें 11 मार्च को वीजा मिला। तब तक भारत और पाकिस्तान का मैच धर्मशाला से कोलकाता स्थानांतरित हो चुका था। लेकिन कोलकाता और मोहाली के लिए उन्हें वीजा नहीं दिया गया।
इदरिस ने कहा कि अगर भारतीय उच्चायोग ने जल्द ही उनकी मदद नहीं की, तो इस मुश्किल हालात से निपटना उनके लिए आसान नहीं होगा।
dharmpath.com dharmpath