म्यांमार के शेयर बाजार में इसी महीने शुरू होगा कारोबार

वाईएसएक्स में शुरू में छह कंपनियां सूचीबद्ध हो रही हैं, जिसमें सबसे पहले फर्स्ट म्यांमार इनवेस्टमेंट (एफएमआई) में कारोबार शुरू होगा।

मांग मांग थीन ने कहा कि एफएमआई सभी आवश्यकता पूरी कर लेने के बाद कारोबार शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। एक अन्य कंपनी म्यांमार थिलावा सेज होल्डिंग्स पब्लिक लिमिटेड (एमटीएसएच), जो देश की सबसे बड़ी सूचीबद्ध कंपनी होगी, ने अपने शेयरों को इलेक्ट्रॉनिक रूप में नहीं बदला है, क्योंकि उसके शेयरधारकों की संख्या काफी अधिक है।

एमटीएसएच में भी इस महीने के आखिर में ही कारोबार शुरू हो जाएगा। म्यांमार सिटिजंस बैंक और फर्स्ट प्राइवेट बैंक में अगले महीने कारोबार शुरू होगा। सूचीबद्ध होने वाली दो अन्य कंपनियों में हैं ग्रेट होरखम पब्लिक कंपनी लिमिटेड और म्यांमार एग्रीबिजनेस पब्लिक कारपोरेशन। ग्रेट होरखम प्रथम सार्वजनिक निर्गम लाने वाली छठी कंपनी होगी।

मांग मांग थीन ने कहा कि कई और स्थानीय कंपनियां बाजार में सूचीबद्ध होना चाहती हैं और इस साल के आखिर तक सूचीबद्ध कंपनियों की संख्या 10 हो सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493