मुंबई, 13 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता अली बल्दिवाला ने फिल्म ‘नीरजा’ में विमान अपहरणकर्ता के किरदार से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की है। उनका कहना है कि वह और कोई नकारात्मक किरदार नहीं निभाना चाहते।
अली ने आईएएनएस से कहा, “मैंने अपनी पहली ही फिल्म में एक नकारात्मक किरदार निभाया है, लेकिन मैं और नकारात्मक भूमिकाएं नहीं करना चाहता। मैं कई पटकथाएं पढ़ रहा हूं, लेकिन मैं कुछ ऐसा करना चाहता हूं जो ज्यादा जीवंत और मजेदार हो।”
उन्होंने कहा, “मुझे सार्थक फिल्में पसंद हैं और मेरे लिए रोमांटिक फिल्में करना चुनौतीपूर्ण होगा, क्योंकि असल जिदंगी में मैं बिल्कुल भी रोमांटिक नहीं हूं।”
राम माधवानी निर्देशित फिल्म में सोनम कपूर प्रमुख भूमिका में थीं। उन्होंने अपहृत विमान पैन एम की साहसी परिचारिका नीरजा की भूमिका निभाई थी, जिन्होंने यात्रियों की जिंदगी बचाने के लिए अपनी जिंदगी कुर्बान कर दी थी।
अली को फिल्म में अपना किरदार ‘हीरो जैसा’ लगा।
उन्होंने कहा, “मुझे अपना किदार बेहद पसंद आया। मुझे खुशी है कि दर्शकों ने फिल्म में मेरे काम की प्रशंसा की।”
dharmpath.com dharmpath