बिहार : लूट में 5 बांग्लादेशी सहित 7 गिरफ्तार

सिवान, 14 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के सिवान जिले के नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को छोपमारी कर पांच बांग्लादेशी नागरिक सहित सात बदमाशों को लूट के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से कई हथियार भी बरामद किए गए हैं।

सिवान के पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार साह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक पेट्रोल पंप के समीप स्थित एक अधबने मकान से सात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें पांच की पहचान बांग्लादेशी नागरिक के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि बांग्लादेशी नागरिकों पर विदेशी अधिनियम के तहत कारवाई की जा रही है। इस मामले में इन्हें पनाह देनेवाले मकान मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है।

एसपी ने बताया कि ये सभी घटना को अंजाम देकर अपना ठिकाना छपरा शहर बना लिया था। वहीं, से आकर फेरी का सामान बेचने के नाम पर पहले घर की रेकी करते थे और फिर लूट व डकैती की घटना को अंजाम देते थे। इनके पास से दो पिस्तौल, गोली, तीन कटार (तलवार के समान हथियार), 15 मोबाइल और लूट के सामान के साथ ताला व शटर तोड़ने के औजार बरामद किया गया है।

साह ने दावा किया कि इन सात बदमाशों की गिरफ्तारी से कम से कम 10 डकैती कांडों का खुलासा हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493