नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह तेज धूप रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आसमान आमतौर पर साफ रहेगा। बुधवार सुबह कुहासा या धुंधलका सा रहने की संभावना है।”
मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 86 फीसदी आद्र्रता रही और इसी समय दृश्यता 2,000 मीटर दर्ज की गई।
वहीं, एक दिन पहले सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 17.1 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath