‘मिर्जिया’ अब अक्टूबर में होगी रिलीज

मुंबई, 15 मार्च (आईएएनएस)। फिल्मकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने अपनी आगामी फिल्म ‘मिर्जिया’ की रिलीज डेट 13 मई से बढ़ाकर 17 अक्टूबर कर दी है।

मेहरा ने एक बयान में कहा, “फिल्म का जारी हुआ टीजर लोकसाहित्य का अंश है। मैंने जब पहली बार इसकी कहानी सुनी, तो मेरे दिमाग में कुछ छवियां उभरी थीं। मैं इस असाधारण अनुभव को दर्शकों के साथ साझा करना चाहता हूं। इसलिए इसका सही होना जरूरी है।

इस फिल्म से अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर व सय्यामी खेर फिल्मों में कदम रख रहे हैं। फिल्म में अनुज चौधरी भी हैं।

राकेश ओमप्रकाश मेहरा निर्देशित ‘मिर्जिया’ सिनेस्तान फिल्म कंपनी और रॉम्प पिक्चर्स ने बनाई है। फिल्म की कहानी और गीत गुलजार ने लिखे हैं। इसमें संगीत शंकर-एहसान-लॉय का है।

यह फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मिर्जा-साहिबान’ लोक कथा से प्रेरित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493