नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को म्यांमार के नए राष्ट्रपति चुने जाने पर यू हटिन क्याव को बधाई दी। मोदी ने कहा कि दोनों देशों के नेता मिलकर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाएंगे।
मोदी ने ट्वीट कर कहा, “म्यांमार के नए राष्ट्रपति चुने जाने पर यू हटिन क्याव को बधाई और शुभकामनाएं! हमलोग मिलकर भारत और म्यांमार के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबू बनाएंगे।”
उल्लेखनीय है कि म्यांमार की संसद ने मंगलवार को क्याव को नए राष्ट्रपति के रूप में चुना। क्याव आंग सान सू की पार्टी नेशनल लीग फार डेमोक्रेसी (एनएलडी) के सदस्य हैं। पचास साल के बाद क्याव पहले असैनिक राष्ट्रपति हैं जो देश का नेतृत्व करेंगे।
यू हटिन क्याव (69) पुराने शिक्षाविद् हैं और एनएलडी की नेता सू की के घनिष्ठ सहयोगी रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath