यमन में अल-कायदा के 3 आतंकवादी मारे गए

प्रांत के पुलिस अधिकारी ने कहा कि अदन के पड़ोसी इलाके दार साद में एक मकान में विस्फोटक बनाते समय विस्फोट हो गया। माना जा रहा है कि उनकी योजना विस्फोटकों से प्रांत पर हमले की थी।

पुलिस सूत्र ने कहा कि तीनों में से एक फिदायीन ने भूलवश आत्मघाती जैकेट में विस्फोट कर दिया, जिसमें वह खुद तो मारा ही गया, साथ ही दो अन्य हमलावर भी मारे गए।

स्थानीय खुफिया सूत्रों के मुताबिक, तीन फिदायीन हमलावर अदन में सरकार समर्थक सुरक्षाबलों के खिलाफ तीन हमले करने की फिराक में थे।

सऊदी अरब नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के युद्धक विमानों ने अदेन प्रांत के मनसौरह जिले में शनिवार को अल-कायदा नियंत्रित ठिकानों व वाहनों पर हमलों को अंजाम दिया, जिसमें लगभग 15 आतंकवादी मारे गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493