फ्रांस में हमले की साजिश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

फ्रांस के चैनल ‘टीएफ1’ ने बुधवार दोपहर बताया कि इन लोगों पर हमले की साजिश रचने का आरोप है।

जनरल डायरेक्टॉरेट फॉर इंटरनल सिक्युरिटी (डीजीएसआई) से जुड़े एक सूत्र के हवाले से बताया कि इन चार संदिग्धों में तुर्की मूल के दो भाई आयतक और एकरैन बी., यूसुफ ई और उसकी प्रेमिका शामिल हैं।

‘टीएफ1’ के मुताबिक, यूसुफ ई. (28) अक्टूबर 2015 में ही जेल से रिहा हुआ था और 29 फरवरी 2016 से नजरबंद था।

डीजीएसआई ने कार्रवाई के दौरान कई हथियार भी जब्त किए। उनके अनुसार, ये चारों संदिग्ध देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन रहे थे।

डीजीएसआई के मुताबिक, जांच से इस बात की पुष्टि हुई है कि गिरोह का एक सदस्य पेरिस पर हमला करने की फिराक में था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493