‘ऑल स्टार शेफ क्लासिक’ में जुटे दुनियाभर के शेफ

चीनी-अमेरिकी शेफ एनिटा लो ने इस दौरान विशेष मिष्ठान बनाया था और सोमवार को समाचार एजेंसी को इस बारे में बताया।

उन्होंने कहा, “मुझे हमेशा से खाना-पीना पसंद है और मैं अपने आप खाना बनाना पसंद करती हूं। चीनी संस्कृति में खाने और खिलाने को काफी महत्व दिया जाता है। यह निश्चित रूप से एक अच्छी परंपरा है। अगर आपको खाना पसंद नहीं है, तो आप कभी शेफ नहीं बन सकते। मुझे लगता है अगर आप ऐसी संस्कृति में जन्म लेते हैं, जहां भोजन को तरजीह दी जाती है, तो आपके लिए शेफ बनने का मार्ग आसान हो सकता है।

एनिटा ने बताया, “मैं हमेशा विभिन्न देशों की यात्रा करती हूं और मेरी यात्रा भोजन पर ही केंद्रित होती है।”

‘ऑल स्टार शेफ क्लासिक’ फेस्टिवल खाने-पीने के शौकीनों को दुनिया के अग्रणी खानसामाओं को देखने और उनके बनाए लजीज खाने का जायका लेने का अवसर देता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493