ब्रिटेन में बेरोजगारी दर दशक के निचले स्तर पर

लंदन, 17 मार्च (आईएएनएस)। ब्रिटेन में बेरोजगारी दर नवंबर 2015 से जनवरी 2016 के बीच तक 5.1 प्रतिशत तक लुढ़की है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (ओएनएस) के मुताबिक, यह स्तर लगभग 10 वर्षो का सबसे निम्नतम स्तर है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस अवधि के दौरान 16.8 लाख बेरोजगार (वे लोग जो काम करने के इच्छुक हैं लेकिन उनके पास काम नहीं है) लोग हैं, जो अगस्त से अक्टूबर 2015 के बीच 28,000 से कम हैं और एक साल पहले की इस समयावधि से 1,71,000 कम है।

ब्रिटेन की बेरोजगारी दर 74.1 प्रतिशत है, जो 1971 की तुलना में सर्वाधिक है।

गौरतलब है कि ब्रिटेन में लगभग 3.142 करोड़ लोग कामकाजी हैं, जो अगस्त से अक्टूबर 2015 की तुलना में 1,16,000 से अधिक हैं और एक साल पहले की तुलना में 4,78,000 अधिक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493