सिंगापुर, 17 मार्च (आईएएनएस)। सिंगापुर में मार्च के मौसम में तापमान में असामान्य रूप से बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग ने तापमान के 36 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान लगाया है जो सामान्य से 9 डिग्री अधिक है। समाचार एजेंसी एफे न्यूज ने यह जानकारी दी है।
राष्ट्रीय पर्यावरण एजेंसी ने कहा है कि लोग इस महीने अधिक गर्मी की उम्मीद करें। इससे पहले यहां 1998 में मार्च में रिकार्ड गर्मी देखी गई थी और तापमान बढ़कर 29.5 डिग्री तक पहुंच गया था।
एजेंसी ने कहा, “अलनीनो प्रभाव के कारण इतनी गर्मी देखने को मिल रही है और इस क्षेत्र में सूखी और गर्म हवा चल रही है। ‘इक्विनक्स’ प्रभाव के कारण भी तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है।”
यहां रविवार को इक्विनक्स देखने को मिलेगा, इसमें सूर्य की किरणें सीधे धरती पर आती हैं।
वहीं, थाईलैंड में भी सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ रही है।
थाईलैंड के मौसम विभाग ने गुरुवार को कहा कि इस हफ्ते गर्म मौसम जारी रहेगा।
dharmpath.com dharmpath