हनोई, 18 मार्च (आईएएनएस)। वियतनाम के पहले परमाणु बिजली संयंत्र का संचालन साल 2028 में शुरू हो जाएगा।
वियतनाम के प्रधानमंत्री गुएन तांग डुंग द्वारा मंजूरी दी गई योजना के मुताबिक, ऐसे में जबकि घरेलू प्राथमिक ऊर्जा स्रोत समाप्त हो रहे हैं, भविष्य में ऊर्जा आपूर्ति को जारी रखने के लिए वियतनाम में परमाणु बिजली संयंत्रों को विकसित किया जा रहा है।
वियतनाम में परमाणु बिजली क्षमता को साल 2030 तक 4,600 मेगावाट (एमडब्ल्यू) तक पहुंचाना है, जबकि लगभग 32.5 अरब किलोवाट-आवर (केडब्ल्यूएच) परमाणु बिजली उत्पन्न होगा, जो देश के कुल बिजली उत्पादन का 5.7 फीसदी है।
इस बीच, वियतनाम नवीकरणीय ऊर्जा से बिजली उत्पादन को तेज करेगा, जिसमें पवन चक्की से उत्पन्न बिजली, सौर बिजली व बायोमास से उत्पन्न बिजली आदि शामिल है।
वियतनाम की कुल बिजली में उपरोक्त तरीके से उत्पन्न बिजली के अनुपात में धीरे-धीरे वृद्धि करना है।
dharmpath.com dharmpath