चीनी उपग्रह ‘वूकोंग’ ने पूरा किया 3 माह का कक्ष परीक्षण

इस परियोजना के मुख्य वैज्ञानिक चैंग जिन ने कहा, “डार्क मैटर पार्टिकल एक्सप्लोरर (डीएएमपीई) उपग्रह ‘वूकोंग’ ने अपनी 92 दिनों की यात्रा के दौरान 46 करोड़ ऊर्जा कणों की खोज की है, जिसमें वह 2.4 टेराबाइट डेटा पृथ्वी पर भेज चुका है।”

इस उपग्रह का प्रक्षेपण 17 दिसबंर, 2015 को लांग मार्च 2-डी रॉकेट से किया गया था। यह गुरुवार को सीएएस पर्पन माउंटेन ऑब्जर्वेटरी को सौंप दिया गया।

‘वुकोंग’ को तीन साल के मिशन के लिए तैयार किया गया है, जिसके तहत यह पहले दो सालों में सभी दिशाओं में अंतरिक्ष का लगातार अवलोकन करेगा और फिर तीसरे साल में काले पदार्थो की अधिक संभावना वाले क्षेत्रों पर अपना केंद्रित करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493