फ्लाईदुबई के सीईओ ने रूस में विमान दुर्घटना पर दुख जताया

रोस्तोव क्षेत्र के आपातकालीन मंत्रालय ने एक ऑनलाइन बयान में कहा कि दुबई से रूस जा रही उड़ान संख्या 981 रोस्तोव-ऑन-दोन हवाईअड्डे पर स्थानीय समयानुसार तड़के 3.50 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा भारी बारिश के कारण खराब दृश्यता के बीच हवाईअड्डे पर उतरने के विमान के दूसरे प्रयास के दौरान हुआ।

विमान में चालक दल के सात सदस्य और 55 यात्री सवार थे। दुर्घटना में सभी की मौत हो गई। यात्रियों में 33 महिलाएं, 18 पुरुष और चार बच्चे शामिल थे।

अल-घत ने एक बयान में कहा, “हमें विमान में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के परिवार वालों की चिंता है। हम पीड़ितों की हरसंभव मदद मुहैया कराने के प्रयास कर रहे हैं।”

विमानन कंपनी ने ईमेल से भेजे बयान में कहा, “हम अंतिम पुष्टि का अब भी इंतजार कर रहे हैं। बड़े दुख की बात है कि इस हादसे में कोई जीवित नहीं बचा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493