वियतनामी केंद्र सरकार के ऑनलाइन समाचार पत्र के अनुसार, विस्फोट हा दांग जिले में हुआ।
रपट के मुताबिक, विस्फोट एक मीटर गहरे गड्ढे और इलाके के चार वर्ग मीटर क्षेत्र में हुआ।
इस विस्फोट में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
रपट के मुताबिक, विस्फोट से इलाके के कई घर प्रभावित हुए, जबकि छह मोटरसाइकिलें जल गई और एक कार क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस ने विस्फोट के कारण की जांच की। वहीं मीडिया के मुताबिक, दो व्यक्तियों को ऑक्सीजन सिलेंडर को काटने की कोशिश करते हुए देखा गया था, जो दुर्घटना का कारण हो सकता है।
dharmpath.com dharmpath