इस्तांबुल आतंकवादी हमले में 2 अमेरिकी नागरिकों की मौत

व्हाइट हाउस ने इसकी पुष्टि करते हुए एक बयान में कहा कि अमेरिका इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता है।

व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, “तुर्की को एक बार फिर आतंकवाद का सामना करना पड़ा है। हम नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) के सहयोगी (तुर्की) के साथ हैं। तुर्की में आतंकवाद को किसी भी कीमत पर समाप्त करना ही होगा।”

प्राइस ने कहा, “हम तुर्की प्रशासन के संपर्क में हैं और आतंकवाद का सामना करने के लिए तुर्की के साथ मिलकर काम करने को प्रतिबद्ध हैं।”

गौरतलब है कि इस्तांबुल की भीड़भाड़ वाली इस्तीकलाल स्ट्रीट पर शनिवार को हुए विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई घायल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493