लंदन, 20 मार्च (आईएएनएस)। गायिका मैडोना यहां अगले सप्ताह अपने पूर्व पति गाय रिची के साथ सुलह कर सकती हैं। मैडोना का ‘रिबेल हार्ट’ वर्ल्ड टूर अगले सप्ताह खत्म होने जा रहा है ।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 57 वर्षीया मैडोना अपने बेटे रोको को देखने आने की योजना बना रही हैं, जो दिसंबर के बाद से यहां अपने पिता के साथ रह रहा है।
एक सूत्र ने कहा, “मैडोना रोको से मिलने के लिए सब कुछ करने वाली हैं और वह गाय के साथ अपने मनमुटाव को भी हमेशा के लिए खत्म करना चाहती हैं।”
मैडोना ने अपने दोस्तों से कहा है कि वह अपने बड़े बेटे के करीब आने के लिए लंदन में रहने के लिए तैयार हैं।
मैडोना पिछले एक साल से वर्ल्ड टू पर हैं और इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में हैं। उनका वर्ल्ड टूर रविवार को खत्म हो रहा है।
dharmpath.com dharmpath