ब्राजील में विमान घर से टकराया, 7 की मौत

ब्रासीलिया, 20 मार्च (आईएएनएस)। ब्राजील के साओ पाउलो शहर में एक विमान एक घर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ की रविवार की रिपोर्ट के अनुसार, विमान शनिवार को कैंपो डे मरटे हवाईक्षेत्र के बाहर उत्तरी उपनगर में स्थित कासा वेर्दे में एक तिमंजिले मकान से जा टकराया।

एकल इंजन वाला विमान ब्राजील के कारोबारी रोजर एगनेली के नाम पर रजिस्टर है। रोजर वेल खनन कंपनी के अध्यक्ष हैं।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस विमान हादसे में तीन महिलाएं व चार पुरुष मारे गए। सभी उस तिमंजिले मकान में रहते थे।

हादसे के वक्त घर में सात लोग मौजूद थे।

अधिकारी ने कहा कि घर में काम करने वाली सहायिका को हल्की चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493