कार में मृत मिला भारतीय-कनाडाई युवक

टोरंटो, 20 मार्च (आईएएनएस)। टोरंटो शहर के न्यूटन इलाके में एक कार में मृत मिला भारतीय-कनाडाई युवक मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वाले एक स्थानीय गिरोह से जुड़ा हुआ था।

यह बात पुलिस ने कही।

समाचार पत्र ‘द लिंक’ की शनिवार की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को 11 मार्च को लकी धनोआ का शव एक कार में मिला था। कार के एक पेड़ से टकराने के संकेत मिले थे। लकी मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह से जुड़ा हुआ था। पुलिस को दुर्घटनास्थल से मादक पदार्थ व पैसे भी मिले थे।

इंटीग्रेटिड होमिसाइड इंवेस्टिगेशन टीम (आईएचआईटी) ने शनिवार को एक बयान में कहा कि पुलिस को लकी कार के अंदर मिला। उसे चोटें आई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493