बीजिंग, 20 मार्च (आईएएनएस)। बीजिंग स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन नगरपालिका आयोग ने पीले बुखार के दो नए मामलों की पुष्टि की है।
देश में कुछ दिन पहले ही पीले बुखार का मामला सामने आया था।
आयोग ने शनिवार को कहा कि नए मामलों में से एक का लक्षण नौ मार्च को यांग नाम के मरीज में सामने आया था, जिसके एक सप्ताह बाद ही वह बीजिंग लौट गया था।
अन्य मरीज चान में भी 11 मार्चको अंगोला में लक्षण नजर आया था, जिसके बाद वह गुरुवार को बीजिंग पहुंचे।
दोनों की उम्र 44 वर्ष है। इन्हें अंगोला जाने से पहले टीका लगाया गया था। यांग फुजियान प्रांत और चेन सिचुआन प्रांत से हैं।
गौरतलब है कि पीला बुखार एक संक्रमण है, जो मच्छरों के काटने से फैलता है।
dharmpath.com dharmpath