प्योंगयांग, 20 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग उन ने हाल ही में सैन्याभ्यासों का निरीक्षण किया। इसमें ‘लैंडिंग’ और ‘एंटी लैंडिंग’ (सामुद्रिक व हवाई स्तर पर किया जाने वाला सैन्य अभ्यास) भी शामिल हैं।
स्थानीय समाचार एजेंसी ‘केसीएनए’ के मुताबिक, इस सैन्याभ्यास में नौसेना के ‘ईस्ट सी’ बेड़े के जहाजों, वायु एवं वायुरोधी बल के द्वितीय वायु प्रभाग के विमानों और 7वीं कॉर्प्स तोपखाना उप इकाइयों और 108वीं मोटोराइज्ड इंफैट्री ने हिस्सा लिया।
सैन्याभ्यास से संतुष्ट किम ने तटीय रक्षा बल को मजबूत करने के लिए सैन्य प्रशिक्षण को कड़ा करने का आदेश दिया।
12 मार्च को दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने संयुक्त सैन्याभ्यास किया था। कहा जा रहा है कि उत्तर कोरिया को केंद्र में रखकर यह सैन्य अभ्यास किया गया।
इस सैन्याभ्यास के बाद उत्तर कोरिया ने पूर्वी, मध्य और पश्चिमी मोर्चो पर तैनात प्रथम संयुक्त कार्य इकाइयों को दुश्मनों पर जवाबी हमले के लिए तैयार रहने के आदेश दिए थे।
dharmpath.com dharmpath