अच्छा काम कर रहा है क्षेत्रीय सिनेमा : ऋषिता

मुंबई, 20 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऋषिता भट्ट इन दिनों क्षेत्रीय फिल्मों की तलाश कर रही हैं, उनका कहना है वह इस बात से खुश हैं कि क्षेत्रीय फिल्में अच्छा काम कर रही हैं।

ऋषिता ने आईएएनएस को बताया, “मैं क्षेत्रीय सिनेमा के अच्छे काम को देखकर खुश हूं।”

ऋषिता ने कहा “यह अच्छा है, जब अलग-अलग प्रकार की फिल्में बनाई जा रही हैं, जो पहले नहीं बनती थीं। मैं अच्छे विषय वाली फिल्में ही करना पसंद करती हूं। मुझे जब भी अच्छा मौका मिलता है, भले ही वह क्षेत्रीय फिल्म हो या हिंदी फिल्म मैं उसे जरूर करूंगी।”

ऋषिता ने फिल्म ‘अशोका’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद इन्होंने बंगाली, मराठी और पंजाबी भाषा की फिल्मों में भी काम किया है।

उन्होंने बताया कि उन्हें जिस भी प्रकार के किरदार मिले हैं, वह उनसे संतुष्ट हैं।

ऋषिता बताती हैं, “एक अभिनेत्री के तौर पर मैं विभिन्न प्रकार के किरदारों की तलाश में रहती हूं। मुझे विभिन्न अवसर मिले हैं, लेकिन मैंने वही विषय चुने हैं, जिसने मुझे उत्साहित किया। मैं जिस तरह की फिल्में कर रही हूं उनसे बहुत खुश हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493