9 साल की उम्र में काइली ने रंगे थे बाल

लॉस एंजेलिस, 20 मार्च (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर ने पहली बार नौ साल की उम्र में अपने बाल रंगे थे।

लॉस एंजेलिस, 20 मार्च (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर ने पहली बार नौ साल की उम्र में अपने बाल रंगे थे।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 18 वर्षीय काइली ने नकली बालों की बिग को इकट्ठा करना तब से शुरू कर दिया था जब से उन्होंने अपने बाल रंगने शुरू किए थे।

काइली ने ट्विटर के माध्यम से अपनी पुरानी रंगे हुए बालों की तस्वीर साझा की है।

इस बीच, ‘कीपिंग अप विथ द कार्दशियंस’ की स्टार हाल ही में स्पोटर्सवियर ब्रांड पूमा का चेहरा बनीं। इसके लिए वह लगातार अपने बालों पर प्रयोग कर रही हैं हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें काले रंग के बाल पसंद हैं।

उन्होंने कहा, “मेरा पसंदीदा बैंग्स के साथ सादा काला रंग है। जब मेरे बाल खराब थे या अच्छे नहीं दिखते थे तो मैं इस बिग का इस्तेमाल करती थी।”

उन्होंने कहा, “मुझे बिग लगाने में कभी शर्म नहीं आती। मेरा मानना है कि इसका संग्रह करना सचमुच मजेदार है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493