एक जैसा वजन रखने से मिलते हैं सीमित किरदार : अर्जुन

मुंबई, 20 मार्च (आईएएनएस)। मोटापे का सामना कर चुके अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि लंबे समय तक एक जैसा वजन रखने से एक ही तरह के किरदारों की पेशकश मिलती है। यह विभिन्न किरदारों के प्रस्ताव की संभावनाओं को कम कर देता है।

फिल्म ‘की एंड का’ के प्रचार के दौरान अर्जुन से जब यह पूछा गया कि क्या बॉलीवुड में फिट रहने का कोई आंतरिक दवाब होता है तो उन्होंने कहा, “अगर आप अच्छे कलाकार हैं तो इसमें दवाब महसूस करने की जरूरत नहीं है, लेकिन आप लंबे समय तक एक जैसा वजन रखते हैं तो यह अन्य किरदारों की संभावना को सीमित कर सकता है। आपको भूमिका में विभिन्नता नहीं मिलेगी। शायद ही आपको अलग तरह के किरदार मिले। लोगों को लगता है कि आप ये नहीं कर पाएंगे।”

अर्जुन फिलहाल फिट हैं, लेकिन पहले वह 140 किलोग्राम के थे। वजन कम करने की प्रेरणा उन्हें सुपरस्टार सलमान खान से मिली, जिसके लिए वह उनका आभार व्यक्त करते हैं।

परिणीति चोपड़ा और सोनाक्षी सिन्हा जैसी अभिनेत्रियों को भी मोटापे को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, परिणीति ने फिट होने के लिए ब्रेक लिया और वह छरहरे अवतार में सामने आईं, वहीं सोनाक्षी ने भी अपना वजन कम किया।

आर. बाल्की के निर्देशन में बनी ‘की एंड का’ में अर्जुन अभिनेत्री करीना कपूर के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। यह फिल्म पहली अप्रैल को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493