अपने लिए ‘फैशनपरस्त’ का उपयोग होते देखना अजीबोगरीब : आतिया

नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। अपनी दुरुस्त फैशन समझ को लेकर चर्चाओं में रहने वाली नवोदित अभिनेत्री आतिया शेट्टी का कहना है कि अपने लिए बॉलीवुड की फैशनपरस्त अभिनेत्री की उपाधि का उपयोग होता देखना ‘अजीबोगरीब व अवास्तविक अहसास है।’

आतिया ने कहा कि उन्होंने कभी फैशन परस्त होने की कोशिश नहीं की।

आईएएनएस ने आतिया से पूछा था कि नवोदित अभिनेत्रियों के बीच से स्वयं को फैशनपरस्त अभिनेत्री के रूप में पहचान मिलने पर कैसा महसूस होता है? जवाब में उन्होंने कहा, “यह हमेशा ही बहुत अजीव व अवास्तविक लगता है, क्योंकि मैंने कभी ऐसा बनने की कोशिश नहीं की।”

आतिया ने कहा, “मेरे ख्याल से मुझे इसके लिए अपनी स्टाइलिस्ट एमी पटेल का शुक्रिया अदा करना चाहिए, जिन्होंने मेरे परिधानों के तरीके से मुझे मेरा व्यक्तित्व दिया है और मेरे ख्याल से यह चीज सबसे अहम है।”

आतिया ने अपना फैशन फंडा साझा करते हुए कहा कि स्टाइलिस्ट होने के लिए सबसे अहम यह है कि आप जो भी परिधान पहनें, उसमें सहज महसूस करें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493