‘काका मुत्तै’ की ऐश्वर्य होंगी अर्जुन रामपाल की जोड़ीदार

चेन्नई, 21 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तमिल फिल्म ‘काका मुत्तै’ से दर्शकों व समीक्षकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री ऐश्वर्य राजेश आगे मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल की जोड़ीदार के रूप में हिंदी फिल्मों कदम रखने जा रही हैं।

ऐश्वर्य ने आईएएनएस को बताया, “मैं अर्जुन कपूर की नई फिल्म ‘डैडी’ में उनकी जोड़ीदार की भूमिका में हूं। यह भूमिका बहुत बिंदास व अभिनय केंद्रित है। टीम ने इसके लिए किसी और को लिया था, लेकिन अर्जुन ने जब ‘काका मुत्तै’ में मेरा अभिनय देखा तो उन्होंने मुझे ले लिया।”

ऐश्वर्य के नाम की सिफारिश अर्जुन से प्रोडक्शन टीम की सदस्यों में से एक ने की थी।

ऐश्वर्य ने कहा, “इस लड़की ने ‘काका मुत्तै’ देखने के बाद मेरी सिफारिश की। अर्जुन मेरी अदाकारी देखकर रोमांचित थे और उन्होंने फौरन मुझे फिल्म में ले लिया और मेरी भाषाई दिक्कत को भी नजरअंदाज कर दियाा।”

‘डैडी’ में अर्जुन गैंगस्टर से नेता बने अरुण गावली की भूमिका में नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493