बेन एफ्लेक का फीनिक्स वाला टैटू नकली

लॉस एंजेलिस, 21 मार्च (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता बेन एफ्लेक ने बताया है कि उनकी पीठ पर बना फीनिक्स (अमरपक्षी) का टैटू असली नहीं है।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, बेन (42) का यह टैटू पिछले साल दिसंबर में ‘लाइव बाइ नाइट’ फिल्म की शूटिंग के दौरान देखने में आया था। उन्होंने हाल में एक टेलीविजन शो पर खुलासा किया कि यह टैटू असली नहीं है।

उन्होंने कहा, “यह फिल्म के लिए बनवाया गया नकली टैटू है। मैंने असल में कई टैटू गुदवाए हैं, लेकिन मैंने वो सब ऐसी जगह पर गुदवाए हैं, जहां उन्हें छिपाने के लिए आपको ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ती।”

बेन की पूर्व पत्नी अभिनेत्री जेनिफर गार्नर ने भी एक नकली टैटू बनवाया था। बेन-जेनिफर की राहें पिछले साल जून में जुदा हो गईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493