इंस्टाग्राम पर लौरेन के फॉलोअर्स की संख्या 10 लाख

मुंबई, 21 मार्च (आईएएनएस)। अपनी पहली फिल्म ‘एबीसीडी : ऐनी बॉडी केन डांस’ (2013) से प्रसिद्धि पाने वाली डांसर-अभिनेत्री लौरेन गोटलिब के फॉलोअर्स की संख्या इंस्टाग्राम पर 10 लाख पहुंच गई है।

उनका कहना है कि उनके प्रशंसकों का प्यार उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करता है।

लौरेन ने एक बयान में कहा, “मैं दुनियाभर में मौजूद अपने प्रशंसकों व शुभचिंतकों से इतना प्यार पाकर स्वयं को धन्य पाती हूं। भारत में रहने वाले प्रशंसकों से मिले प्यार को पाकर और ज्यादा आभारी हूं।”

लौरेन फिलहाल अपनी अगली फिल्म ‘अंबरसरिया’ की रिलीज को लेकर कमर कस रही हैं, जिसमें पंजाबी अभिनेता दिलजीत दोसांझ भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493