मुंबई, 21 मार्च (आईएएनएस)। उम्र से छोटे दिखने वाले अभिनेता अनिल कपूर स्टाइल के मामले में अभिनेता रणवीर सिंह से प्रभावित हैं।
अनिल व रणवीर ‘दिल धड़कने दो’ फिल्म में साथ काम कर चुके हैं। दोनों ने यहां एक कार्यक्रम में मंच भी साझा किया।
इस कार्यक्रम में रणवीर लाल सूट व सफेद कमीज पहने पहुंचे, जबकि अनिल(59) काले सूट व सफेद कमीज में नजर आए।
अनिल ने रविवार को इस कार्यक्रम में दोनों की मौजूदगी वाली एक फोटो पर भी पोस्ट की।
अनिल ने ट्विटर पर लिखा, “रणवीर पायजामा हो, सूट हो या चप्पल हो, आपका स्टाइल सबसे कूल है।”
dharmpath.com dharmpath