केन्या रक्षा बल (केडीएफ) के प्रवक्ता कर्नल डेविड ओबोन्यो ने कहा कि लेक्टा बेल्ट के सारेरा में सैनिकों की आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई।
ओबोन्यो ने कहा कि इस हमले में केडीएफ को कोई हानि नहीं पहुंची है। अल शबाब के मध्यम स्तरीय कमांडर को हिरासत में लिया गया है।
ओबोन्यो ने नैरोबी में जारी बयान में कहा, “एक हमले की आशंका से संबंधित सूचना मिलने के बाद केडीएफ सैनिकों ने उनका पीछा किया। इस मुठभेड़ में अल शबाब के मध्यम स्तरीय कमांडर को हिरासत में लिया गहया है, जबकि 13 आतंकवादियों को मार गिराया गया है। आठ एके-47 रायफल, दो पीकेएम मशीन गन, दो रॉकेट संचालित ग्रेनेड और गोला बारूद जब्त किए गए।”
उन्होंने कहा, “यह मुठभेड़ सफल रही। केडीएफ में कोई हताहत नहीं हुआ। सैनिक चौकस बने हुए हैं और क्षेत्र में सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए अल शबाब के आतंकवादियों पर हमला जारी रखेंगे।”
dharmpath.com dharmpath