लिस्बन हाफ मैराथन में इथियोपियाई, केन्याई एथलीटों की धूम

लिस्बन, 21 मार्च (आईएएनएस)। इथियोपिया की रुती आगा और केन्या के सैमी किरोप कितवारा ने रविवार को यहां आयोजित लिस्बन हाफ मैराथन के 26वें संस्करण का खिताब जीत लिया।

इस हाफ मैराथन में लगभग 40 हजार लोगों ने हिस्सा लिया।

महिला वर्ग में आगा ने एक घंटे 09.16 मिनट समय के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि उनके ही देश की येमेर वुदे ने एक घंटे 09.23 मिनट के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। केन्या की लिनेत मासाई एक घंटे 09.33 मिनट के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

पुरुषों की रेस में कितवारा ने 59.47 मिनट के साथ पहला स्थान पाया। केनेथ किपरोप ने 1.00.05 घंटे के साथ दूसरा और पॉल लोनियांगाता ने 1.00.11 मिनट के साथ तीसरा स्थान पाया।

लिस्बन मैराथन की शुरुआत 1990 में हुई थी और इसमें महिला, पुरुष तथा व्हीलचेयर वर्ग की रेसें होती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493