एजारेंका ने सेरेना को हराया, जीता इंडियन वेल्स खिताब

एजारेंका ने रविवार को हुए खिताबी मुकाबले में विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त अमेरिकी स्टार सेरेना विलियम्स को हराया।

दूसरी बार इंडियन वेल्स खिताब अपने नाम करने की राह में एजारेंका ने सेरेना को एक घंटे 29 मिनट तक चले फाइनल में 6-4, 6-4 से हराया। इससे पहले 2012 में एजारेंका ने यह खिताब जीता था।

इस जीत के साथ एजारेंका विश्व वरीयता क्रम में आठवें स्थान पर पहुंच गई हैं।

एजारेंका एकमात्र ऐसी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने सेरेना को चार बार फाइनल में हराया है। सेरेना ने इससे पहले एजारेंका के खिताब 20 मैच खेले थे, जिनमें से 17 बार वह विजयी रही थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493