लाभ में वापसी के लिए स्टैंडर्ड चार्टर्ड को चीन पर भरोसा

विंटर्स चाइना डेवलपमेंट फोरम और बैंक की अपनी बोर्ड बैठक में हिस्सा लेने के लिए इस साप्ताहांत बीजिंग में थे। उनका मानना है कि पूंजी बाजार को वैश्विक निवेशकों के लिए खोलने की कोशिशों और चीन की मुद्रा युआन के वैश्विक उपयोग में वृद्धि से स्टैंडर्ड चार्टर्ड को लाभ उठाने का मौका मिल रहा है।

उन्होंने कहा, “चीन के विकास की प्रकृति हमारे अनुकूल है।”

चीन बैंक के लिए उम्मीद की एक किरण है। बढ़ते बुरे ऋण, कमोडिटी मूल्यों में गिरावट और समग्र उभरते बाजारों में मुद्राओं के अवमूल्यन के कारण बैंक को 1989 के बाद पहली बार पिछले साल घाटा हुआ है। चीन, हांगकांग और ताईवान स्टैंडर्ड चार्टर्ड का सबसे बड़ा बाजार है, जिसका बैंक की कुल संचालन आय में 33 फीसदी योगदान होता है। इस बाजार का कारोबार बुरे ऋण से अप्रभावित रहा है।

विंटर्स ने कहा, “चीन में हमारी संपत्ति की गुणवत्ता अच्छी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493